
बीते एक साल में 66 से घटकर 24% हुई मोदी की लोकप्रियता, बढ़ी प्रियंका एवं ममता की लोकप्रियता
- देश में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहले से अधिक पॉपुलर हुई हैं.
- अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे ने मूड ऑफ द नेशन के जरिए एक पोल करवाया, जिसमें पूछा अगला पीएम किसे बनना चाहिए.
- महज 24 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम के लिए वोट किया, पिछले साल इसी अगस्त में ही 66 फीसदी लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को वोट किया था.
- बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पिछले साल 2 फीसदी लोग पीएम के लिए वोट किए थे इसबार 8 फीसदी लोगों ने उन्हें पीएम पद के लिए उपयुक्त बताया है.
- इसी पोल में प्रियंका गांधी को 4 फीसदी लोग पीएम मैटेरियल मानते हैं, पहले 2 फीसदी लोग ही उन्हें पीएम पद के लिए उपयुक्त मानते थे.
यह भी पढ़ें - पहले साल अपने पैर जमाएगा तालिबान, 1साल बाद पाक-चीन से मिलकर भारत पर करेगा हमला- BJP सांसद




























































