
अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को स्पेशल मिशन के तहत लाया जाएगा भारत, वहां सभी सुरक्षित
- अफगानिस्तान में तालिबान बंदूक के दम पर सत्ता हथियाने के बाद स्थिति अनियंत्रित है, न सिर्फ विदेशी बल्कि वहां के लोग भी देश छोड़कर भाग रहे हैं.
- भारत के करीब डेढ़ हजार लोग भी वहां फंसे हुए हैं, फिलहाल वह सभी वहां सुरक्षित हैं, सरकार उन्हें अगले 48 घंटे में वापस भारत लाएगी.
- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से अफगानिस्तान संकट पर बात की है.
- इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान को लेकर कहा- वहां से सेना वापस बुलाने का फैसला एकदम सही है.
- उन्होंने कहा- अफगान सेना ने तो बिना लड़े हथियार डाल दिए, यहीं से उनकी हार हो गई, अमेरिका ने उन्हें बीस साल ट्रेनिंग दी थी.
यह भी पढ़ें - पहले साल अपने पैर जमाएगा तालिबान, 1साल बाद पाक-चीन से मिलकर भारत पर करेगा हमला- BJP सांसद




























































