युवा हल्ला बोल ने बढ़ाया अपना कुनबा, अब जिला स्तर पर बनेगी इकाई, युवाओं के मुद्दों पर जोर

  • देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने वीडियो संदेश के जरिए अहम घोषणाएं की.
  • उन्होंने देशवासियों को स्ववतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा- स्वतंत्रता एक घटना नहीं होती बल्कि एक प्रक्रिया होती है, मानसिक गुलामी की बेड़ियां तोड़ना जरूरी है.
  • उन्होंने कहा- युवा हल्ला बोल अब जिला स्तर पर इकाईयों का गठन करने जा रहा है, अनुपम ने कहा कि अब जिम्मेदारियां तय करने का वक्त है.
  • दरअसल पिछले कुछ महीनों से युवा हल्ला बोल की टीम नौकरी के मुद्दे को विभिन्न सरकारों के सामने उठाया और कई जगहों पर कामयाबी मिली.
  • ऐसे में तमाम लोगों ने जिला स्तर पर टीम बनाने की मांग की ताकि उनकी आवाज को और ताकत मिल सके, टीम ने इसकी घोषणा कर दी.
     यह भी पढ़ें - हम चीन को लेकर कितना भी चिल्लाएं पर हमारी निर्भरता उसी पर - मोहन भागवत