Get Premium
हम चीन को लेकर कितना भी चिल्लाएं पर हमारी निर्भरता उसी पर - मोहन भागवत
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई की एक स्कूल में झंडा फहराया, उन्होंने आर्थिक स्वतंत्रता की बात की.
- भागवत ने कहा- हम चीन को लेकर कितना भी चिल्लाएं लेकिन फोन में जो भी चीजें हैं वहीं से आती हैं, जब तक हम चीन पर निर्भर रहेंगे हमें झुकना ही पड़ेगा.
- उन्होंने कहा सिंकदर के आक्रमण से पहले भी देश में आक्रमणकारी आकर लूटते थे लेकिन 15 अगस्त 1947 को इसपर पूरी तरह से रोक लग गई.
- भागवत ने कहा राष्ट्रध्वज की तरफ देखेंगे तो योग्य बने रहना सीखेंगे, भगवा त्याग एवं पवित्रका की प्रेरणा देता है, हमें ऐसा समाज बनाना चाहिए जो ज्ञान की तरफ ले चले.
- चीन को लेकर इसके पहले नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत विस्तारवाद नीति के लिए चीन और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दे रहा है.यह भी पढ़ें - रविशंकर- राष्ट्रगान गा कर अपलोड करें और सर्टिफिकेट पाएं, लोग बोले- देशभक्ति दिखाई नहीं जाती