
आज गिर जाएगी अफगानिस्तान में सरकार! बड़ी संख्या में तालिबानी लड़ाके काबुल में घुसे
- अफगानिस्तान इस वक्त तालिबान से बुरी तरह से जूझ रहा है, रविवार को तालिबानियों ने राजधानी काबुल में भी अपने लड़ाके भेज दिए.
- स्थानीय न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि देश के अधिकतर शहरों और प्रांतो पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है, जल्द ही सत्ता हस्तातंरण हो जाएगा.
- तालिबान के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था कि लड़ाकों को काबुल के भीतर प्रवेश करने पर रोका गया है लेकिन अब वह झूठ साबित हो गया.
- अमेरिका ने हेलीकॉप्टर के जरिए अपने दूतावास से राजनयिको को एयरलिफ्ट करवा लिया है, जल्द ही सारे अमेरिकी सैनिक देश से बाहर चले जाएंगे.
- अफगान प्रेसिडेंशियल पैलेस ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि काबुल के आसपास कई जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.यह भी पढ़ें - हम चीन को लेकर कितना भी चिल्लाएं पर हमारी निर्भरता उसी पर - मोहन भागवत




























































