स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले शिवराज, हर माह एक लाख युवाओं को रोजगार देने की करेंगे कोशिश

  • देश आज ७५वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस अवसर पर पीएम मोदी समेत सभी गणमान्य लोगों ने तिरंगा फहराया और कई अहम घोषणाएं की.
  • मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के भीतर हर माह 1 लाख युवाओं को रोजगार देने की कोशिश करने का वादा किया है.
  • सीएम शिवराज ने कहा- प्रदेश में अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर उतर रही है, हम युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने पर फोकस करेंगे.
  • कोरोना संकट को लेकर सीएम ने कहा- हमारा अगला लक्ष्य 2021 के आखिर तक पूरे प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगवाने का है.
  • प्रदेश की आत्मनिर्भरता को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा- हम स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और भौतिक अधोसंरचना पर काम कर रहे हैं.
  • बता दें कि इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के 69 जवानों को प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया गया, 34 अधिकारियों को विशिष्ट पद से सम्मानित किया गया.
     यह भी पढ़ें - सुरक्षा के नाम पर यह छिपाना कहां तक सही कि चीन ने हमारी कितनी जमीन क़ब्ज़ाई?- भाजपा सांसद