
सुरक्षा के नाम पर यह छिपाना कहां तक सही कि चीन ने हमारी कितनी जमीन क़ब्ज़ाई?- भाजपा सांसद
- बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत-चीन विवाद पर एक बार फिर खुलकर अपनी राय व्यक्त की है।
- स्वामी ने पूछा कि सरकार को बताना चाहिए कि चीनी सेना ने लद्दाख में भारत की कितनी जमीन पर कब्जा कर लिया?
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं पीटीए से पूछता हूं कि क्या राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर यह छिपाना सही है कि चीनी सेना ने लद्दाख में हमारी कितनी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
- स्वामी इससे पहले भी कई बार चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय भूमि पर कब्जे का दावा करते रहे हैं।
- इससे पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने शी जिनपिंग मास्टर प्लानर हैं जो बिना समय गंवाए भारत को बेवकूफ बनाने में गुरेज नहीं करेंगे।




























































