
तालिबान की भारत सरकार को धमकी, कहा- अफगानिस्तान में सेना भेजी तो ठीक नहीं होगा
- अफगानिस्तान इस वक्त तालिबान के शिकंजे में बुरी तरह से फंसता जा रहा है, अब तक 19 प्रांत पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है.
- तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन ने भारत सरकार को धमकी देते हुए कहा- अगर अफगानिस्तान में सेना भेजी तो ठीक नहीं होगा.
- हालांकि तालिबान ने भारत द्वारा अफगानिस्तान में किए गए विकास कार्यों को सराहना करते हुए कहा- भारत पहले भी अफगानों की मदद करता रहा है.
- भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा- कोई भी ऐसी सरकार जो बंदूक के दम पर सत्ता हासिल करेगी वह उसे मान्यता नहीं देगा.
- भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोपीय संघ एवं तमाम अन्य देशों ने तालिबान के सत्ता में आने पर उसे मान्यता न देने की बात कही है.
यह भी पढ़ें - सुरक्षा के नाम पर यह छिपाना कहां तक सही कि चीन ने हमारी कितनी जमीन क़ब्ज़ाई?- भाजपा सांसद




























































