संसद में हंगामा करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, नायडू बोले- विधायिकाएं चर्चा के लिए होती हैं

  • राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू जल्द ही सदन में विपक्षी सांसदों के कथित अनियंत्रित व्यवहार पर कार्रवाई पर फैसला कर सकते हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए पिछले उदाहरणों और ऐसी कार्रवाइयों का गहन अध्ययन किया जा रहा है। 
  • संसद में हंगामे के मुद्दे पर सभापति नायडू ने कहा कि विधायिकाएं बहस और चर्चा के लिए होती हैं, बाहर की राजनीतिक लड़ाई सभा पटल पर नहीं लड़ी जानी चाहिए।
  • राज्यसभा में हुई अमर्यादित घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किए जाने पर नायडू ने कहा कि विस्तृत विचार के बाद जल्द से जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा। 
  • उन्होंने कहा-  मैंने हमेशा से कहा है कि सदन के सुचारू संचालन के लिए दोनों पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। 
यह भी पढ़े: CAPF परीक्षा में बंगाल हिंसा पर सवाल, ममता बोलीं- UPSC जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही भाजपा