CAPF परीक्षा में बंगाल हिंसा पर सवाल, ममता बोलीं- UPSC जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही भाजपा 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 
  • यूपीएससी के तहत होने वाली सशस्त्र पुलिस बलों की परीक्षा में बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर सवाल पूछने पर उन्हीने भाजपा को घेरा है। 
  • परीक्षा में कृषि कानूनों को लेकर भी सवाल किया गया था। ममता ने कहा कि भाजपा यूपीएससी जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। 
  •  उन्होंने कहा कि कभी संघ लोक सेवा आयोग निष्पक्ष हुआ करता था। अब इसके प्रश्न पत्रों में भाजपा सवाल दे रही है। 
  • दरअसल, 8 अगस्त को हुई परीक्षा में एक सवाल किया गया था कि 'बंगाल चुनाव हिंसा पर करीब 200 शब्दों में प्रतिवेदन' लिखिए। 
यह भी पढ़े:कांग्रेस का दावा- 5000 नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- सरकार के दबाव में की गई कार्रवाई