
यूपी डिप्टी CM पर उन्हीं के पार्टी नेता ने लगाए फर्जीवाड़े का आरोप, कहा- शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी
- यूपी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर फर्जी मार्कशीट के आरोप लगे हैं।
- मौर्या पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप उन्हीं की पार्टी के एक नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने लगाया है।
- त्रिपाठी ने कहा- मौर्या ने 2007 में विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया तो उन्होंने हिंदी साहित्य सम्मेलन से दो अंक पत्र और एक इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, जिसे किसी भी शैक्षिक बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है।
- उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सम्मेलव की डिग्री और सर्टिफिकेट मान्य नहीं हैं।
- त्रिपाठी ने कहा कि मौर्या ने हर चुनावों में अलग अलग शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाए है, जो कि किसी फर्जीवाड़े की ओर इशारा करते हैं।




























































