महाराष्ट्र: परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, रंगदारी मामले लुकआउट नोटिस जारी

  • मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और अन्य के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। 
  • परमबीर सिंह सहित 28 लोगों के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। 
  • उसी में उनके खिलाफ यह सर्कुलर जारी किया गया है, पुलिस कमिश्नर जय जीत सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी है। 
  • यह मामला साल 2018 से फरवरी 2019 के बीच 1.25 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़ा है। 
  • आरोप है कि पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ मिलकर फर्जी मामला बनाया और कार्रवाई ना करने के लिए कारोबारी केतन तन्ना से वसूली की।