
UP: सीएम योगी के साढ़े चार साल में 8472 एनकाउंटर, 3302 अपराधियों को गोली मारकर गिराया
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लंबे समय से राज्य में आपराधिक गतिविधियों के कम होने का दावा करती आ रही है।
- इस बीच पुलिस की ओर से अपराध की रोकथाम के लिए जो आंकड़े जारी किए गए हैं, वे काफी चौंकाने वाले हैं।
- जब से भाजपा यूपी में सत्ता में आई है, तब से लेकर अब तक यूपी पुलिस ने 8472 एनकाउंटर में 3302 अपराधियों को गोली मारकर घायल किया है।
- इन गोलीबारी की घटनाओं में अब तक 146 की मौत हुई है, उधर बड़ी संख्या में लोगों के पैर पर गोली लगी हैं।
- वहीं ऐसी मुठभेड़ों में अब तक 13 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 1157 से ज्यादा घायल भी हुए हैं।




























































