
कांग्रेस का दावा- 5000 नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- सरकार के दबाव में की गई कार्रवाई
- कांग्रेस का दावा है कि ट्वीटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट और पार्टी नेताओं के 5000 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कर दिए है।
- कांग्रेस ने दावा किया है कि ट्विटर ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए सरकार के कहने पर अब तक कुल 5000 अकाउंट ब्लॉक किए हैं।
- कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद ट्विटर से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं, और मामले को जल्द सुलझाने की मांग कर रहे हैं।
- कांग्रेस ने कहा है कि ट्विटर को अकाउंट को सस्पेंड करने का एक्शन से लेने से पहले चरणबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए थी।
- राहुल ने शुक्रवार को कहा कि ट्विटर का एक्शन दिखाता है कि वे एक तटस्थ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं हैं, वे सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।




























































