
आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर अपने आकाओं को खुश करने में लगे है खट्टर- बोले किसान नेता
- आंदोलनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में किसान पंचायत करने के बाद अब यूपी में भी 5 सितंबर को पंचायत करने का ऐलान किया है।
- किसान नेता राकेश टिकैत इस बीच मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए समर्थन मांगने हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं।
- टिकैत ने इस बीच कहा कि हरियाणा सरकार आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगी हुई है।
- इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकती है और ना ही हस्तक्षेप की कोशिश करे।
- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि किसान एकजुट हैं और केंद्र सरकार के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं।




























































