
अकाउंट लॉक कर सकते हो मगर मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते-राहुल का सरकार पर हमला जारी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाने के बाद भी केंद्र सरकार और उनकी नीतियों पर राहुल का हमला जारी है।
- राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'अगर किसी के प्रति दया या सहानुभूति दिखाना क्राइम है, तो मैं अपराधी हूं।'
- राहुल ने लिखा- अगर रेप-मर्डर पीड़ित के लिए न्याय मांगना गलत है तो मैं दोषी हूं। दया, प्यार, न्याय का संदेश वैश्विक है।
- राहुल ने आगे लिखा कि वे हमें एक प्लेटफॉर्म पर लॉक कर सकते हैं। लेकिन लोगों के लिए उठने वाली हमारी आवाज को बंद नहीं कर सकते।
- इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा था कि मेरी जंग इस नफरत और डर के खिलाफ है।




























































