मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से हुई पहली मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

  • देश में कोरोना का कहर जारी है। मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत हुई है।
  • मृतक 63 वर्षीय महिला है जिसने वैक्सीन के दोनों डोज लिए थे। महिला को डायबिटीज समेत कई परेशानियां थीं।
  • मुंबई स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रमुख डॉ मंगला गोमारे ने बताया कि महिला इंटरसिटिशियल लंग और ऑब्‍सट्रक्टिव एयरवे से पीड़ित थी।
  • शुरुआत में महिला को घर पर ही ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखा गया, बाद में 27 जुलाई को उनका निधन हो गया। 
  • घटना के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। 
यह भी पढ़े: यूपी चुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, हर एक सीट पर होंगे विस्तारक, तैयार करेंगे सियासी जमीन