यूपी चुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, हर एक सीट पर होंगे विस्तारक, तैयार करेंगे सियासी जमीन 

  • यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल तैयारी में जुट गए हैं, 2019 लोकसभा चुनाव की तर्ज पर बीजेपी 2022 का चुनाव जीतने के लिए विस्तारकों का सहारा लेगी। 
  • सूबे के हर एक विधानसभा सीट पर बीजेपी विस्तारकों की नियुक्ति और साथ ही उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए पाठशाला भी शुरू कर दी है। 
  • विस्तारक विधानसभा क्षेत्रों में रहकर न सिर्फ चुनावी थाह लेंगे, बल्कि सियासी जमीन तैयार करने के लिए प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएंगे। 
  • बीजेपी सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए एक-एक विस्तारक तैयार कर रही है, पार्टी कार्यकर्ताओं में से विस्तारकों का चयन किया गया है। 
  • यूपी बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि कोशिश है कि इस महीने से सभी विस्तारक अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच जाएं। 
यह भी पढ़े:सनी देओल ने MLA की बेटी को जल्द थार दिलाने के लिए लिखी महिंद्रा को चिट्ठी, लोगों का फूटा गुस्सा