
मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, विरोध में बजरंग दल का हनुमान चालीसा पाठ
- धर्मपरिवर्तन के आरोप में कानपुर में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
- इस मामले में पुलिस ने मुस्लिम युवक से मारपीट को लेकर 5 नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया हालांकि, इस गिरफ्तारी का हिंदू संगठन विरोध कर रहा है। डीसीपी ऑफिस में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया
- बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनके कार्यकर्ताओं को छोड़ा जाए और मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की को छेड़ने के मामले में कार्रवाई की जाए।
- पुलिस ने कहा, हमने मारपीट में शामिल तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने कहा- मामले की जांच चल रही है।




























































