Get Premium
राउत का आरोप- राज्यसभा में लागू किया गया 'मार्शल लॉ', पूछा- क्या सरकार हमें डराना चाहती हैं?
- संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया, सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर चर्चा से बचने का आरोप लगाती रही।
- इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्यसभा में मार्शल लॉ होने का आरोप लगाया है।
- दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें मार्शल सांसदों का रास्ता रोकते हुए नजर आ रहे हैं।
- राउत ने कहा कि विधेयक पारित करने के दौरान सुरक्षा मार्शलों को बुलाया गया था। क्या आप हमें डराना चाहते हैं?
- उन्होंने कहा- क्या यही हमारा संसदीय लोकतंत्र है? लोकतंत्र के मंदिर में मार्शल कानून, हम खड़गे जी के कक्ष में बैठक करेंगे और तय करेंगे कि क्या करना है?
यह भी पढ़े: दलित उत्पीड़न और मासूमों से बलात्कार पर क्यों नहीं बोलते 56 इंची सीने वाले लोग?- कांग्रेस ने पूछा