
दलित उत्पीड़न और मासूमों से बलात्कार पर क्यों नहीं बोलते 56 इंची सीने वाले लोग?- कांग्रेस ने पूछा
- देश में दलितों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस की दलित विंग ने दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया है।
- दलित कांग्रेस अध्यक्ष नितीन राऊत की अध्यक्षता में देश के तमाम बड़े नेता वहां उपस्थित हैं, राहुल गांधी भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
- पिछले दिनों दिल्ली में ही एक नौ साल की बच्ची की पुजारी ने रेप करने के बाद हत्या कर दी, राहुल गांधी एवं नितीन राऊत ने न्याय न मिलने तक प्रदर्शन करने की बात कही थी।
- नितीन राऊत ने कहा- जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां दलितों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं इसके पीछे वहां की सरकार का अपराधियों के पक्ष में खड़ा होना है।
- दलित बच्ची के साथ तथाकथित रेप, मर्डर और जबरन अंतिम संस्कार व देश में बढ़ रहे महिला व दलित उत्पीड़न के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भी जंतर मंतर पर विशाल रोष प्रदर्शन किया।




























































