
आम आदमी की आवाज को मोदी सरकार दबा रही, जिस दिन डरना बंद कर देंगे, ये भाग जाएंगे- राहुल
- राज्यसभा में कल हुए हंगामे को लेकर आज विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च किया।
- इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया और सदन में सांसदों के साथ बदसलूकी होने की बात कही।
- राहुल ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में सांसदों की पिटाई की गई, बाहर से लोगों को बुलाया गया और सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई।
- जंतर-मंतर पर संबोधन करते हुए राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री आज देश को बेचने का काम कर रहा है, उद्योगपति दोस्तों को फायदा किया।
- उन्होंने कहा- देश में संविधान पर हमला हो रहा है, आम आदमी को दबाया जा रहा, जिस दिन इनसे डरना बंद कर देंगे, ये भाग जाएंगे।




























































