दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जंतर मंतर में विशाल प्रदर्शन

  • देश में दलितों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस की दलित विंग ने दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया है.
  • दलित कांग्रेस अध्यक्ष नितीन राऊत की अध्यक्षता में देश के तमाम बड़े नेता वहां उपस्थित हैं, राहुल गांधी भी इस आंदोलन में शामिल होंगे.
  • पिछले दिनों दिल्ली में ही एक नौ साल की बच्ची की पुजारी ने रेप करने के बाद हत्या कर दी, राहुल गांधी एवं नितीन राऊत ने न्याय न मिलने तक प्रदर्शन करने की बात कही थी.
  • नितीन राऊत ने कहा- जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां दलितों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं इसके पीछे वहां की सरकार का अपराधियों के पक्ष में खड़ा होना है.
  • उन्होंने योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा- हाथरस में दलित बच्ची के साथ रेप के बाद जिस तरह से आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई वह शर्मनाक थी।
यह भी पढ़े: चारा घोटाला मामला: लालू पर फिर कसने वाला है कानूनी शिकंजा, अदालत ने बचाव पत्र किया खारिज