
विपक्ष ने विजय चौक तक निकाला मार्च, राहुल बोले- हमें बोलने नहीं दिया गया, ये लोकतंत्र की हत्या
- केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के नेताओं ने पैदल मार्च निकाला है।
- गुरुवार को विपक्ष दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च कर रहे हैं, मार्च में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल है।
- इस दौरान राहुल ने कहा कि आज हम मीडिया से बात करने के लिए आए हैं क्योंकि बतौर विपक्ष के नेता हमे संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा।
- उन्होंने कहा- यह लोकतंत्र की हत्या है। संसद के सत्र में भी इस बार कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला।
- बता दें कि किसान कई महीनों से इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार लगातार इन कृषि कानूनों का बचाव कर रही है।




























































