चारा घोटाला मामला: लालू पर फिर कसने वाला है कानूनी शिकंजा, अदालत ने बचाव पत्र किया खारिज

  • चारा घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव पर एक बार फिर से कानूनी शिकंजा कसने वाला है। 
  • सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की बेंच ने लालू प्रसाद यादव समेत 77 आरोपियों की ओर से दायर अर्जी खारिज कर दी है। 
  • अर्जी में कहा गया था कि फिजिकल कोर्ट के खुलने तक सुनवाई टाल देनी चाहिए। न्यायाधीश ने कहा कि अब 13 अगस्त से इस मामले की सुनवाई डे-टू-डे के आधार पर होगी।  
  • बता दें कि लालू प्रसाद यादव के वकील ने मामले की सुनवाई फिजिकल माध्यम से हो, इसको लेकर  याचिका दायर किया था। 
  • आरोपियों ने याचिका में कहा था कि वर्चुअल मोड में सही तरीके से सुनवाई नहीं हो पाती है इसलिए फिजिकल कोर्ट के खुलने तक सुनवाई टाल देनी चाहिए।
यह भी पढ़े: UP में OBC के हिस्से की 18 हजार नौकरियां खा गई भाजपा सरकार, पिछड़े वर्ग को नौकरी दीजिए- AAP