राहुल समेत कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं के अकाउंट के बाद अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो गया है। 
  • कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। 
  • कांग्रेस ने कहा-  जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। 
  • कांग्रेस ने कहा- हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध सौ बार करेंगे।
  • राहुल गांधी के अजय माकन, मनिकम टैगोर, जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए गए थे।
यह भी पढ़े: झूठ बोलने में स्वर्ण पदक जीतेगी योगी सरकार- खेत में खड़े सीएम योगी के विज्ञापन पर भड़के टिकैत