
UP में OBC के हिस्से की 18 हजार नौकरियां खा गई भाजपा सरकार, पिछड़े वर्ग को नौकरी दीजिए- AAP
- राज्यसभा में ओबीसी आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक, 2021 पर चर्चा जारी है, कांग्रेस, आप, शिवसेना और कई दलों के नेता ने इस बिल का समर्थन किया है।
- आप की तरफ से संजय सिंह ने संविधान संशोधन बिल का समर्थन किया। उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग वर्ग की रिपोर्ट का जिक्र भी किया।
- संजय सिंह ने कहा- ये वही भाजपा है जिसके राज में यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती में 22 हजार नौकरियां ओबीसी वर्ग को मिलनी थीं, उनको मात्र 3.8 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, 18 हजार नौकरियां खा लीं।
- दूसरे मुद्दे पर बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ 15 मुकदमे लिख गए हैं, योगी जी से कहिए मेरा एनकाउंटर करा दें।
- संजय सिंह ने ये भी कहा कि जो किसान आंदोलन पर बैठा है वो भी पिछड़ा है, जो पिछड़े महंगाई से परेशान हैं उनको नौकरी दीजिए।




























































