नीतीश के मंत्री ने भाजपा के खिलाफ 165 सीटों पर UP चुनाव लड़ने का किया ऐलान, योगी को घेरा  

  • बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए सरकार में बीजेपी के साथ शामिल वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को यूपी की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेने का ऐलान किया है। 
  • फूलन देवी की जयंती के मौके पर उन्होंने योगी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वो फूलन देवी की 50 हजार प्रतिमाएं यूपी में घर-घर तक भिजवाएंगे।
  • मुकेश सहनी ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इसलिए हम यूपी में संघर्ष करने पहुंचे हैं। 
  • उन्होंने कहा- सीएम योगी से कोई छत्तीस का आंकड़ा नहीं है। लेकिन जब निषाद आगे बढ़ रहे हैं तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है।
  • बता दें कि सहनी पिछले महीने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर बनारस समेत कई जगहों पर उनकी आदमकद प्रतिमाएं लगवाना चाहते थे। लेकिन मंजूरी नहीं मिली थी। 
यह भी पढ़े: बिहार चुनाव में छुपाए उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड, SC ने भाजपा-कांग्रेस सहित 9 दलों पर ठोका जुर्माना