
बिहार चुनाव में छुपाए उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड, SC ने भाजपा-कांग्रेस सहित 9 दलों पर ठोका जुर्माना
- बिहार विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास सार्वजनिक नहीं करने के मामले में सख्त रुख अपनाया है।
- सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा, कांग्रेस समेत नौ राजनीतिक दलों पर जुर्माना लगाया है, साथ ही सभी को अवमानना का दोषी ठहराया है।
- एनसीपी और सीपीएम पर पांच लाख का जुर्माना लगाया है, लोजपा, जदयू, सीपीआई, रालोसपा पर एक लाख रुपए जुर्माना लगाया है।
- कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि एक ऐप बनाएं जिसके जरिए जनता अपने उम्मीदवारों के संबंध में जानकारी हासिल करे।
- कोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है कोर्ट ने कहा कि लिप सर्विस ना करें अदालत के आदेशों का पालन भावना के साथ करें।




























































