
पेगासस मामले पर संसद में हंगामा, SC बोला- जब मामला अदालत में है तो चर्चा भी यहीं होनी चाहिए
- पेगासस जासूसी कांड और अन्य अहम मुद्दों पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को भी लोकसभा में हंगामा किया।
- विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
- इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि वे क्यों जवाब नहीं दे रहे, चुप क्यों हैं?
- इसी बीच, याचिकाओं को लेकर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार से निर्देश लेने के लिए कुछ वक्त की मोहलत मांगी।
- न्यायालय ने इस मुद्दे पर बहस करने से बचने को कहा है और कहा कि जब मामला अदालत में है तो इस पर चर्चा यहां होनी चाहिए।




























































