यूपी भाजपा सांसद से बदमाशों ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

  • यूपी के प्रतापगढ़ जिले के भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को फोन पर 5 करोड़ की फिरौती मांगी है नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई है.
  • बदमाशों ने फोन पर सांसद से प्रतापगढ़ के ही एक गांव में पैसा पहुंचाने को कहा है, ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई.
  • संगम लाल ने इस मामले को लेकर दिल्ली के नार्थ एवेन्यू इलाके के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है, पुलिस जांच में जुटी है.
  • पिछले चार साल में करीब पांच बार संगम लाल को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, पिछले दिनों उनके परिजनों पर चाकू से हमला भी हुआ था.
  • बता दें कि 2017 में वह अपना दल से विधायकी लड़े और जीते, 2019 में उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया और भाजपा के टिकट पर सांसद बन गए.
     यह भी पढ़ें - भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत