
भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत
- भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान ऐंकर को भारतीय जनता पार्टी वालों की प्रिंसिपल करार दिया।
- आज तक पर हो रही चर्चा के दौरान ऐंकर ने पूछा था कि यह किसानों का आंदोलन कितना है और कितना राजनीतिक रंग लेता जा रहा है?
- इस पर टिकैत ने कहा- किसने कहा यह राजनीतिक आंदोलन है। आप लोग कौन सी और किसकी पार्टी की बात कर रहे हो?
- उन्होंने कहा- अगर यह सरकार बीजेपी की होती तो बात करती। यह मोदी सरकार है, जिसे कंपनी चलाती है। यह बीजेपी की सरकार नहीं है।
- इसी बीच एंकर ने कहा- आपकी आवाज आज तक के जरिए आगे जा रही है, जिस पर टिकैत ने कहा- आप बीजेपी वालों की प्रिंसिपल बन रही हैं।




























































