उन्नाव केस पीड़िता को सुरक्षाकर्मियों की प्रताड़ना, कोर्ट बोला- जरूरी हो तभी बाहर जाएं

  • यूपी के उन्नाव में बहुचर्चित रेप केस मामले में पीड़िता ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा- सुरक्षाकर्मी प्रताड़ित कर रहे हैं.
  • पीड़िता ने बताया कि जब भी उसे कहीं बाहर जाना होता है तो सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवान उसे बाहर जाने से रोक देते हैं, वे लगातार अवरोध बने हैं.
  • इसपर जज ने कहा- जब तक मामले की सुनवाई हो रही है कोशिश करें कि बाहर न जाएं, अगर बहुत जरूरी हो तभी सुरक्षाकर्मियों को सूचित करके जाएं.
  • जज ने मीडिया से बात करते हुए कहा- अभी इस बात पर सहमति बनी है कि पीड़िता व उसका परिवार जब भी बाहर जाएगा सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करेगा.
  • बता दें कि इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा हुई है, 2019 में भाजपा ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
     यह भी पढ़ें - भाजपा की सरकार होती तो किसानों को सुनती, यह तो मोदी सरकार है जिसे कंपनी चला रही- टिकैत