भाजपा के खाते में गया 2019-20 में बेचे गए इलेक्‍टोरल बांड्स का  76% हिस्‍सा, मिले 2555 करोड़

  • वित्‍तीय वर्ष 2019-20 में बेचे गए इलेक्‍टोरल बांड्स का 76% हिस्‍सा भारतीय जनता पार्टी के खाते में गया है। 
  • कुल 3,355 करोड़ रुपए के इलेक्‍टोरल बांड वर्ष 2019-20 में बेचे गए थे, इससे बीजेपी की 2,555 करोड़ मिले। 
  • यह पिछले वर्ष की तुलना में 75 फीसदी अधिक है, पिछले साल पार्टी ने बांड्स के जरिए 1450 करोड़ हासिल किये थे। 
  • कांग्रेस को वर्ष 2018-19 में 383 करोड़ मिले थे लेकिन 2019-20 में 318 करोड़ ही मिले, पिछले साल की तुलना में 17% कम। 
  • वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 100.46 करोड़ एकत्र किए, एनसीपी ने 29.25 करोड़, शिवसेना ने 41 करोड़, आम पार्टी ने 18 करोड़। 
यह भी पढ़े: पेट्रोल पंप का नाम बदलकर वसूली केंद्र रख दे सरकार, PM सभी को झोला पकड़ाने में लगे हैं- श्रीनिवास