
पेट्रोल पंप का नाम बदलकर वसूली केंद्र रख दे सरकार, PM सभी को झोला पकड़ाने में लगे हैं- श्रीनिवास
- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, इस सिलसिले में यूथ कांग्रेस भी सक्रीय हो गई है।
- यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया।
- बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- कोरोना काल के दौरान यूपी सरकार का मिस मैनेजमेंट देखने को मिला।
- श्रीनिवास ने कहा- मोदी जी कहते झोला लेकर आया हूं और झोला लेकर चला जाऊंगा, लेकिन वे पूरे देश को झोला देने में क्यों लगे हैं।
- उन्होंने कहा कि मोदी और बीजेपी है तो महंगाई है, सरकार को पेट्रोल पंप का नाम बदलकर वसूली केंद्र करना चाहिए।




























































