Get Premium
किसानों ने की ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत, पंजाब-यूपी की राजनीति पर दिखेगा गहरा असर
- कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है इस बीच किसानों ने ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ अभियान छेड़ा है।
- किसानों के इस आह्वान का आने वाले दिनों में देश की राजनीति पर गहरा असर देखने को मिल सकता है, जिसकी शुरुआत पंजाब और उत्तर प्रदेश से हो सकती है।
- 9 अगस्त को देश में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। और इसी को जहन में रखते हुए किसानों ने ‘मोदी गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत की है।
- बता दें कि किसान दिल्ली की दहलीजों पर बीते करीब 9 महीने से मोदी सरकार द्वारा लाए गए उन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
- इन दिनों किसान जंतर मंतर पर किसान संसद का भी आयोजन कर रहे हैं, जहां कई राज्यों से आए किसान अपनी बाते रख रहे हैं।
यह भी पढ़े: पेट्रोल पंप का नाम बदलकर वसूली केंद्र रख दे सरकार, PM सभी को झोला पकड़ाने में लगे हैं- श्रीनिवास