
यूपी में योगी बाबा और 40 चोर की सरकार, नटवरलाल को भी पछाड़ा- स्कैम का आरोप लगा बोले AAP नेता
- आम आदमी पार्टी के उत्तरप्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी में 30 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है।
- सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यूपी में योगी बाबा और 40 चोर की सरकार है और इन्होने नटवर लाल को भी पीछे छोड़ दिया है।
- संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा- यूपी जल आपूर्ति के मामले में देश में 31वें नंबर पर है, 11% लोगों को ही पाइपलाइन के जरिए जल की आपूर्ति की जा रही।
- उन्होंने बताया कि ये योजना एक लाख 20 हजार करोड़ की योजना है और उत्तरप्रदेश में इस योजना में भ्रष्टाचार का ऐसा खेल हो रहा है।
- उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना को तीन साल में पूरा किया जाना है लेकिन साल 2020-21 में कोई काम नहीं हुआ है।




























































