UP: अपराध से तौबा करते हुए चार गैंगस्टर हाथ उठाकर पहुंचे थाने, एनकाउंटर में ढेर होने का डर

  • उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गिरफ्तारी के डर और कानूनी कार्रवाई के दबाव में आकर चार गैंगस्टर शनिवार को हाथ उठाकर थाने पहुंचे।      
  • गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी अहसान, गुफरान, इरफान व जुल्फान रामड़ा निवासी शनिवार को कोतवाली गेट पर पहुंचे।
  • जहां जा कर चारों ने अपने हाथ ऊपर उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि वे अपराध से तौबा करते हैं। 
  • सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई के निरंतर दबाव में आकर चार गैंगेस्टर ने स्वयं कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। 
  • आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
यह भी पढ़े: तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को बताया हिटलर, कहा- कुर्सी किसी की बपौती नहीं