यूथ कांग्रेस का ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन, पूछा- किसके कहने पर लॉक किया राहुल गांधी का अकाउंट

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद कांग्रेस आगबबूला है, कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया। 
  • यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्विटर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। 
  • कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने मोदी सरकार के दबाव में राहुल गांधी का अकाउंट लॉक किया है। 
  • यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- राहुल गांधी ने हमेशा सच का साथ दिया है, गलत तरीके से उनका अकाउंट किसके कहने पर लॉक किया गया?
  • बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी और उसी से जुड़ी तस्वीर ट्वीट की थी, जिसके बाद उनका अकाउंट लॉक कर दिया। 
यह भी पढ़े: UP: अपराध से तौबा करते हुए चार गैंगस्टर हाथ उठाकर पहुंचे थाने, एनकाउंटर में ढेर होने का डर