गुजरात: सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौत, बच्चे भी शामिल

  • गुजरात के अमरेली में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब दस मजदूरों को रौंद दिया।
  • हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा। 
  • बताया जा रहा है कि तड़के तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया।
  • अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि मृतकों में आठ और तेरह साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। 
  • सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया।
यह भी पढ़े: बोले बदरुद्दीन अजमल, कुल सात राज्यों ने हड़प ली असम की जमीन, लिखेंगे पीएम को पत्र