बोले बदरुद्दीन अजमल, कुल सात राज्यों ने हड़प ली असम की जमीन, लिखेंगे पीएम को पत्र 

  • असम-मिजोरम के बीच जमीन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, असम के कई दिग्गज नेता केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.
  • असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया.
  • बदरुद्दीन ने कहा- सिर्फ मिजोरम ने ही नहीं बल्कि सात अन्य पड़ोसी राज्यों ने भी असम की जमीन को हड़पा हुआ है.
  • उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि जमीन विवाद जल्द ही खत्म हो, इसके लिए गृह मंत्री से मुलाकात की अब पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखुंगा.
  • बता दें कि पिछले दिनों मिजोरम पुलिस ने असम पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें असम पुलिस के छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी.
     यह भी पढ़ें - चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोर्ट में भी अपनी विचारधारा के जज चाहते हैं