महाराष्ट्र: केंद्र को 50% आरक्षण सीमा हटाने के लिए पहल करनी चाहिए- CM उद्धव ठाकरे 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मराठा आरक्षण बहाल करने के लिए केंद्र को कहा कि आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटानी चाहिए। 
  • मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- इस तरह की छूट के बिना राज्यों को ओबीसी की अपनी सूची तैयार करने और आरक्षण प्रदान करने में मदद नहीं मिलेगी। 
  • ठाकरे ने कहा- अब, केंद्र ने राज्यों को ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार दे दिया है तो उसे आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा में ढील देनी चाहिए। 
  • ठाकरे ने कहा- मेरी सरकार जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए बाढ़, चक्रवात और भूस्खलन के संबंध में स्थायी समाधान खोजने को लेकर प्रतिबद्ध है। 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति देता है। 
यह भी पढ़े: बोले बदरुद्दीन अजमल, कुल सात राज्यों ने हड़प ली असम की जमीन, लिखेंगे पीएम को पत्र