पुलिस थानों में मानवाधिकारों को बड़ा खतरा, विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी दिया जाता है थर्ड डिग्री: CJI

  • मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना ने रविवार को कहा कि पुलिस थानों में मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा खतरा है। 
  • दरअसल एनएएलएसए के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च करने के दौरान रमन्ना ने भाषण देते हुए यह टिप्पणी की थी। 
  • न्यायाधीश ने कहा- मानव अधिकारों और शारीरिक अखंडता के लिए खतरा पुलिस स्टेशनों में सबसे अधिक है। 
  • उन्होंने कहा- रिपोटों के अनुसार यहां तक कि विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को थर्ड-डिग्री उपचार से नहीं बख्शा जाता है।
  • उन्होंने जोर देकर कहा- अगर न्यायपालिका नागरिकों का विश्वास  चाहती है, तो सभी को आश्वस्त करना होगा कि हम उनके लिए मौजूद हैं।
यह भी पढ़े: यूपी : पीएम मोदी और ईरानी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस