यूपी : पीएम मोदी और ईरानी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस

  • सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर हमेशा आपत्तिजनक पोस्ट नजर आते रहे हैं, यूपी पुलिस ने इसी से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया है.
  • जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के आनंद कुमार यादव ने पीएम एवं ईरानी के बीच रिश्ते को लेकर बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
  • फेसबुक पर इस पोस्ट को लेकर तमाम लोगों ने आपत्ति जताई, भाजपा समर्थक अखिलेश बिंद ने आनंद के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया.
  • जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी कॉपी दिवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत की गई.
  • गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से राजनीति में भाषा का स्तर निम्न होता जा रहा है जिसकी वजह से अब गाली देना, आपत्तिजनक पोस्ट करना आम हो गया है.
     यह भी पढ़ें - यूपी में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी का धंधा, अंगूठा लगाते ही अकाउंट कर देते थे साफ