
जदयू में सबकुछ ठीक नहीं! आरसीपी सिंह के स्वागत वाले पोस्टर से ललन की तस्वीर गायब
- केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए बने बैनर से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर नदारद थी।
- पोस्टर को जेडीयू की युवा शाखा के अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने प्रकाशित किया था। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से यह एक चूक हुई है।
- कुशवाहा ने कहा- मेरे समर्थकों ने पोस्टरों के लिए आदेश दिया था, मैंने पोस्टर नहीं देखा, फिर भी, मैं मानता हूं कि यह एक त्रुटि थी।
- बता दें कि ललन सिंह और कुशवाहा एक तरफ हैं। वे आरसीपी सिंह के खुद केंद्रीय मंत्रालय की बर्थ लेने के फैसले से खुश नहीं थे।
- आरसीपी सिंह और उनके समर्थक, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार 16 अगस्त को पटना आने आने वाले हैं।




























































