योगेंद्र यादव का तंज, कहा- डिबेट में आने पर भाजपा प्रवक्ता खुद को एंकर समझ लेते हैं

  • मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, इसी मुद्दे को लेकर स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव एक टीवी डिबेट में शामिल हुए.
  • न्यूज 24 के एक डिबेट शो में योगेंद्र ने कहा- भाजपा के साथ दिक्कत ये है कि डिबेट में आने पर उनका प्रवक्ता खुद को ही एंकर समझने लगता है.
  • उन्होंने भाजपा प्रवक्ता केके अग्रवाल के सवालों का जवाब सवालों में देते हुए कहा- क्या आपको लगता है कि किसान विपक्ष के कहने पर इतने दिनों से धरना कर रहे हैं?
  • योगेंद्र ने कहा- इस देश में भाजपा समेत किसी भी पार्टी में इतना दम नहीं कि वह सर्दी-गर्मी-बरसात में लाखों किसानों को सड़क पर बैठा दे.
  • उन्होंने आगे कहा- पहले सांसद सदन के भीतर बोलते थे और जनता सुनती थी लेकिन आज किसान संसद में किसान बोल रहे हैं और सांसद सुन रहे हैं.
     यह भी पढ़ें - विपक्ष ने पूछा कहां है दो करोड़ रोजगार? भाजपा प्रवक्ता बोले अब लोग नौकरी नहीं अपना काम कर रहे