
विपक्ष ने पूछा कहां है दो करोड़ रोजगार? भाजपा प्रवक्ता बोले अब लोग नौकरी नहीं अपना काम कर रहे
- कोरोना संकट के बीच देश इस वक्त महंगाई एवं बेरोजगारी से बुरी तरह से जूझ रहा है, ऐसे में विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है.
- न्यूज 24 की एक डिबेट में पत्रकार संदीप चौधरी ने 2 करोड़ रोजगार के वादे को याद करवाया तो भाजपा प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल तमाम तर्क देने लगे.
- बेरोजगारी को बड़ी समस्या मानते हुए अग्रवाल ने कहा- सिर्फ सरकारी नौकरी ही नौकरी नहीं है, सरकार सबको सरकारी नौकरी नहीं दे सकती.
- उन्होंने कहा- हर दिन 37 किमी सड़क बन रही है, वहां भी रोजगार पैदा हो रहे हैं, जो लोग पहले नौकरी करते थे वह अब स्वयं का रोजगार करने लगे हैं.
- उन्होंने अभ्यर्थियों को ही कटघरे में खड़ा करते हुए कहा- हम कोई भर्ती क्लीयर भी करना चाहते हैं तो कुछ लोग कोर्ट पहुंच जाते हैं.
यह भी पढ़ें - तस्वीर शेयर कर टिकैत बोले- मोदी-योगी का तो बस झोला है, इसके अन्दर अनाज तो किसान ने ही भरा है




























































