भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट को धोखा देकर राम मंदिर पर फैसला करवाया था - असदुद्दीन ओवैसी

  • यूपी में विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा अयोध्या का राम मंदिर बना हुआ है, भाजपा जहां उसे अपनी उपलब्धि बताती है वहीं ओवैसी उसे धोखा बताते हैं.
  • एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से राम मंदिर पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- जब तक जिंदा हूं नस्लों को बताऊंगा कि धोखे से मस्जिद शहीद की गई.
  • इसपर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा सुप्रीम कोर्ट को कोई धोखा नहीं दिया गया, वह रामलला का जन्मस्थान था वहां मंदिर ही बनेगा.
  • इसी डिबेट में ओवैसी ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर निशाना साधते हुए कहा- ओबीसी कोटा में मंत्री बनने की हरसत उनकी अधूरी ही रह गई.
  • ओवैसी ने भाजपा पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया, उन्होंने अखिलेश यादव पर भी सपा से मिले होने का आरोप लगाया है.
     यह भी पढ़ें - विपक्ष ने पूछा कहां है दो करोड़ रोजगार? भाजपा प्रवक्ता बोले अब लोग नौकरी नहीं अपना काम कर रहे