
जैसे ही 'किसान' शब्द आता है, वैसे ही सदन के माइक बंद हो जाते हैं- ट्वीट कर बोले हुड्डा
- संसद में पक्ष विपक्ष के बीच मची खींचतान के बीच कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा खुलासा किया है।
- दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा- जैसे ही किसान शब्द आता है, वैसे ही स्पीकर बंद हो जाते हैं।
- दीपेंद्र जब जब किसानों की बात करते हैं, माइक तब तब ऑफ कर दिया जाता है और स्पीकर बंद हो जाता।
- दीपेंद्र ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश कहा जाता है, ये हाल है कृषि प्रधान देश की संसद का।
- संसद इस सत्र में जब तक चलेगी और आगे भी जो सत्र आएंगे, उसमें किसानों के मुद्दे पर संग्राम होना तय है।




























































