
सिर्फ 8% किसानों को ही मिल रहा MSP का लाभ, जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली- टिकैत
- कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
- किसानों का कहना है कि सरकार को MSP पर कानून बनाना होगा, वहीं सरकार का कहना है कि वह लिखित तौर पर एमएसपी लागू करने के लिए तैयार है।
- इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि सरकार की तरफ से किसानों को एमएसपी देने में काफी समय से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
- टिकैत ने दावा किया कि गेहूं सहित कई फसलें किसानों के बजाय बिचौलियों के माध्यम से खरीदी गई हैं और उनकी सरकारी रिकॉर्ड में जाली पहचान है।
- टिकैत का दावा है, “सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक देश भर के सिर्फ 8% किसानों को ही एमएसपी का लाभ मिल रहा है। जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली है।”




























































